Email startup Superhuman : ईमेल स्टार्टअप सुपरह्यूमन ने कारोबार में सुस्ती के बीच अपने 23 कर्मचारी निकाल दिए हैं, जो उसके 22 फीसदी स्टाफ के बराबर हैं। कंपनी के फाउंडर और सीईओ राहुल वोहरा ने यह जानकारी दी है।

Email startup Superhuman : ईमेल स्टार्टअप सुपरह्यूमन ने कारोबार में सुस्ती के बीच अपने 23 कर्मचारी निकाल दिए हैं, जो उसके 22 फीसदी स्टाफ के बराबर हैं। कंपनी के फाउंडर और सीईओ राहुल वोहरा ने यह जानकारी दी है।
वोहरा ने पिछले शुक्रवार को ट्विटर के माध्यम से यह ऐलान करते हुए कहा, “यह बताते हुए मुझे दुख हो रहा है कि हमने सुपरह्यूमन की टीम में से 22 फीसदी को निकालने का फैसला किया है। आज, हम 23 शानदार प्रतिभाशाली सुपरह्यूमन्स को अलविदा कहते हैं। हम सुस्ती के दौर में हैं जो पिछले कई साल से बना हुआ है। इसलिए, हमने इस मुश्किल विकल्प को चुना है, जिससे हम टिकाऊ रूप से अपने विजन पर काम कर सकते हैं।”
दुनिया भर में टेक कंपनियां दबाव में
स्टाफ में कटौती का फैसला मौजूदा ट्रेंड के अनुरूप है, जो दिग्गज टेक कंपनियों में फंडिंग की कमी के बीच हायरिंग रोकने, कर्मचारियों की छंटनी के रूप में दिखा है।
उन्होंने कहा, “हम हर वह काम कर रहे हैं, जिससे उन्हें सपोर्ट दे सकें। इसमें आसानी से अलग होना, मानसिक स्वास्थ्य में सपोर्ट, साल भर का स्वास्थ्य बीमा और जॉब खोजने में सहायता शामिल है। सबसे ज्यादा अहम यह है कि यदि वे नौकरी के लिए जा रहे हैं तो कृपया मुझे बताएं। मैं बताऊंगा कि वे शानदार हैं।”
यह काम करता है स्टार्टअप
कैलिफोर्निया बेस्ड सुपरह्यूमन एक सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है, जो एक वर्कफ्लो में सोशल इनसाइट्स को शामिल करता है। प्लेटफॉर्म जीमेल शॉर्टकट्स को सपोर्ट करता है और अपने यूजर्स को किसी भी बातचीत की याद दिला सकते हैं, जिससे बड़े इनबॉक्स का फायदा उठाया जा सकता है।
कंपनी को बीते साल अगस्त में 7.5 करोड़ डॉलर की फंडिंग हासिल हुई थी। इस राउंड में आईवीपी की अगुआई में टाइगर ग्लोबल और स्ट्रैटजिक इनवेस्टर्स सहित कई ने निवेश किया था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।