Get App

FilterCopy की पेरेंट कंपनी ने अपने वर्कफोर्स से 20% लोगों को निकाला, जानिए क्या है आगे का प्लान

FilterCopy की पेरेंट कंपनी Pocket Aces है। कंपनी ने कहा है कि निकाले गए कर्मचारियों को वह हेल्थ इंश्योरेंस के साथ फ्रीलांस काम मुहैया कराएगी। पॉकेट एसेस की योजना अब शॉर्ट फॉर्म कॉन्टेंट के जरिए कंपनी को प्रॉफिट में लाने की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2023 पर 11:11 PM
FilterCopy की पेरेंट कंपनी ने अपने वर्कफोर्स से 20% लोगों को निकाला, जानिए क्या है आगे का प्लान
Pocket Aces ने कॉन्टेंट, प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन टीम से कर्मचारियों को निकाला है। अब कंपनी में 150 लोग बचे हैं

छंटनी करने वाली स्टार्टअप कंपनियों की लिस्ट में अब Pocket Aces का नाम भी शामिल हो गया है। डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनी Pocket Aces (पॉकेट एसेस) ने अपने 50 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी में कुल 200 कर्मचारी है। इस हिसाब से देखें तो Pocket Aces ने अपने 20% कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लागत घटाने और प्रॉफिट में आने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। कंपनी ने कॉन्टेंट, प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन टीम से कर्मचारियों को निकाला है। अब कंपनी में 150 लोग बचे हैं।

Pocket Aces की को-फाउंडर और CEO अदीति श्रीवास्तव ने कहा, "अपने टैलेंटेड टीम मेंबर्स और दोस्तों को कंपनी से निकालने का फैसला काफी मुश्किल था। हालांकि हम अपने ऑपरेटिंग मॉडल्स में इनोवेशन करते रहेंगे। ऑडियंस के बदलते प्रीफरेंस को देखते हुए यह सही फैसला है।"

श्रीवास्तव ने कहा, "जो लोग हमें छोड़कर जा रहे हैं हमें उनका काफी खयाल है। हम उन्हें वित्तीय सपोर्ट, हेल्थ इंश्योरेंस कवरेस के साथ इस मुश्किल घड़ी में हर तरह की मदद करेंगे। हम उनमें से कुछ लोगों के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम लेते रहेंगे।"

Pocket Aces ने आगे बताया, "अब कंपनी का फोकस शॉर्ट फॉर्म कॉन्टेंट पर है। लॉन्ग-फॉर्म कॉन्टेंट के लिए हम अब फ्रीलांस मॉडल को अपना रहे हैं। ऑडियंस का टेस्ट जिस तरह से बदल रहा है उसको ध्यान में रखते हुए हम अपने कॉन्टेंट में बदलाव कर रहे हैं। अब हमारा फोकस क्रियेटर वाले इंस्टाग्राम फ़र्स्ट मॉडल पर है। इसकी वजह से हमने अपने कर्मचारियों में से 20% को नौकरी से निकाल दिया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें