फ्लिपकार्ट (Flipkart) के को-फाउंडर बिन्नी बंसल (Binny Bansal) ने अपना नया वेंचर ओप्पडोर (OppDoor) लॉन्च किया है। यह स्टार्टअप ई-कॉमर्स फर्मों को ग्लोबल स्तर पर अपना ऑपरेशन बढ़ाने में मदद करेगी और उन्हें एंड टू एंड सॉल्यूशंस मुहैया कराएगी।
फ्लिपकार्ट (Flipkart) के को-फाउंडर बिन्नी बंसल (Binny Bansal) ने अपना नया वेंचर ओप्पडोर (OppDoor) लॉन्च किया है। यह स्टार्टअप ई-कॉमर्स फर्मों को ग्लोबल स्तर पर अपना ऑपरेशन बढ़ाने में मदद करेगी और उन्हें एंड टू एंड सॉल्यूशंस मुहैया कराएगी।
मनीकंट्रोल (Moneycontrol) ने सबसे पहले अगस्त में बंसल के ई-कॉमर्स प्लान के बारे में खबर दी थी। खबर में कहा गया था कि बंसल की नई कंपनी उन ई-कॉमर्स कंपनियों को डिजाइन, प्रोडक्ट, एचआर और अन्य तरह की मदद उपलब्ध कराएगी, जो अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर बाकी क्षेत्रों में विस्तार करने की तैयारी में हैं।
कंपनी की वेबसाइट में बिन्नी बंसल की इस नई स्टार्टअप के बारे में पुष्टि की गई है। OppDoor की वेबसाइट में कहा गया है कि कंपनी कई तरह की सर्विसेज ऑफर करती है। वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, OppDoor की सर्विसेज में किसी ब्रांड का पूरा लाइफसाइकल है, शुरू से लेकर अंत तक। लिहाजा, हम पूरी तरह से मैनेज किए गए ऑपरेशंस और बिजनेस एडवाइजरी सर्विसेज, दोनों मुहैया कराते हैं।
बेहद अहम है टाइमिंग
एक सूत्र ने भी इस बात की पुष्टि की है कि OppDoor बंसल की नई स्टार्टअप है। OppDoor की लॉन्च की टाइमिंग अहम है, क्योंकि इसे सचिन बंसल और बिन्नी बंसल द्वारा फ्लिपकार्ट में हिस्सेदारी बेचे जाने के 5 साल बाद शुरू किया गया है।
दोनों ने वॉलमार्ट (Walmart) को अपनी हिस्सेदारी बेची थी। दरअसल, वॉलमार्ट के साथ हुई डील में 5 साल का नॉन-कंपीट क्लॉज भी था, जो 2023 में खत्म हो गया। इसके बाद बिन्नी बसंल फिर से ई-कॉमर्स सेक्टर में स्टार्टअप की शुरुआत कर सकते हैं।
जैसी कि पहले भी खबर दी जा चुकी है, अब बंसल का इरादा ऐसी स्टार्टअप खड़ी करना था, जो सीधे तौर पर बिजनेस के लिए काम करे और उनके ऑपरेशन को बढ़ाने में मददगार हो। OppDoor शुरू में अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, ब्रिटेन, जर्मनी, सिंगापुर, जापान और ऑस्ट्रेलिया की ई-कॉमर्स कंपनियों पर फोकस करेगी।
कंपनी की वेबसाइट में अब तक भारत का जिक्र नहीं है। फाइलिंग के मुताबिक, OppDoor सिंगापुर में रजिस्टर्ड है और इसकी स्थापना मई 2021 में हुई थी। पहले इसका नाम थ्री स्टेट प्राइवेट लिमिटेड (Three State Ventures Pte Ltd.) था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।