Get App

Flipkart के बिन्नी बंसल ने लॉन्च किया OppDoor, ई-कॉमर्स कंपनियों की मदद करेगा यह नया वेंचर

फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने अपना नया वेंचर ओप्पडोर लॉन्च किया है। यह स्टार्टअप ई-कॉमर्स फर्मों को ग्लोबल स्तर पर अपना ऑपरेशन बढ़ाने में मदद करेगी और उन्हें एंड टू एंड सॉल्यूशंस मुहैया कराएगी। बंसल की नई कंपनी उन ई-कॉमर्स कंपनियों को डिजाइन, प्रोडक्ट, एचआर और अन्य तरह की मदद उपलब्ध कराएगी, जो अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर बाकी क्षेत्रों में विस्तार करने की तैयारी में हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2024 पर 2:28 PM
Flipkart के बिन्नी बंसल ने लॉन्च किया OppDoor, ई-कॉमर्स कंपनियों की मदद करेगा यह नया वेंचर
OppDoor शुरू में अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, ब्रिटेन, जर्मनी, सिंगापुर, जापान और ऑस्ट्रेलिया की ई-कॉमर्स कंपनियों पर फोकस करेगी।

फ्लिपकार्ट (Flipkart) के को-फाउंडर बिन्नी बंसल (Binny Bansal) ने अपना नया वेंचर ओप्पडोर (OppDoor) लॉन्च किया है। यह स्टार्टअप ई-कॉमर्स फर्मों को ग्लोबल स्तर पर अपना ऑपरेशन बढ़ाने में मदद करेगी और उन्हें एंड टू एंड सॉल्यूशंस मुहैया कराएगी।

मनीकंट्रोल (Moneycontrol) ने सबसे पहले अगस्त में बंसल के ई-कॉमर्स प्लान के बारे में खबर दी थी। खबर में कहा गया था कि बंसल की नई कंपनी उन ई-कॉमर्स कंपनियों को डिजाइन, प्रोडक्ट, एचआर और अन्य तरह की मदद उपलब्ध कराएगी, जो अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर बाकी क्षेत्रों में विस्तार करने की तैयारी में हैं।

कंपनी की वेबसाइट में बिन्नी बंसल की इस नई स्टार्टअप के बारे में पुष्टि की गई है। OppDoor की वेबसाइट में कहा गया है कि कंपनी कई तरह की सर्विसेज ऑफर करती है। वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, OppDoor की सर्विसेज में किसी ब्रांड का पूरा लाइफसाइकल है, शुरू से लेकर अंत तक। लिहाजा, हम पूरी तरह से मैनेज किए गए ऑपरेशंस और बिजनेस एडवाइजरी सर्विसेज, दोनों मुहैया कराते हैं।

बेहद अहम है टाइमिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें