फ्रांस की कंपनी टेलीपरफॉर्मेंस बिजनेस सर्विसेज ने एडुटेक कंपनी बायजूज (Byju's) के खिलाफ इंसॉल्वेंसी याचिका दायर की है। फ्रांसीसी कंपनी ने अपनी बकाया रकम की वसूली के लिए Byju's के खिलाफ यह कार्रवाई की है। Byju's के खिलाफ यह दूसरी याचिका है। बायजूज के खिलाफ पहली याचिका भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नवंबर 2023 में दायर की थी।
