GoMechanic layoff: गोमैकेनिक ने एक झटके में 70% स्टाफ को निकाला, जिनकी नौकरी बची उन्हें अगले तीन महीने तक नहीं मिलेगी सैलरी

GoMechanic layoff News: कंपनी में वित्तीय गड़बड़ियों का पता चलने के बाद GoMechanic की सबसे बड़ी इनवेस्टर कंपनी सिकोइया कैपिटल कंपनी के बैलेंसशीट की फॉरेंसिक ऑडिट कराएगी। कंपनी के को-फाउंडर अमित भसीन ने भी ये माना है कि कंपनी की फाइनेंशियल रिपोर्ट में भारी गड़बड़ी हो गई है

अपडेटेड Jan 18, 2023 पर 12:49 PM
Story continues below Advertisement
GoMechanic के को-फाउंडर अमित भसीन ने 18 जनवरी को एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी कि कंपनी ने 70% कर्मचरियों को हटा दिया है

GoMechanic Layoff: गोमैकेनिक ने एक झटके में कंपनी के 70% कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। जिन कर्चमचारियों की नौकरी बच गई है उन्हें अगले तीन महीने तक बिना सैलरी काम करने का फरमान सुनाया गया है। पिछले कुछ समय में स्टार्टअप्स और टेक कंपनियां लगातार छंटनी कर रही हैं. अब इस कड़ी में ऑटोमोबिल आफ्टर सेल्स सर्विस देने वाली कंपनी GoMechanic का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी के को-फाउंडर अमित भसीन ने 18 जनवरी को एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी कि कंपनी ने 70% कर्मचरियों को हटा दिया है।

70 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी के अलावा ये खबरें भी आ रही हैं कि बाकी बचे कर्मचारियों को अगले तीन महीनों तक सैलरी नहीं मिलेगी। हालांकि मनीकंट्रोल इस बात की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं करता है।

इस बीच खबर ये भी है कि कंपनी में वित्तीय गड़बड़ियों का पता चलने के बाद GoMechanic की सबसे बड़ी इनवेस्टर कंपनी सिकोइया कैपिटल कंपनी के बैलेंसशीट की फॉरेंसिक ऑडिट कराएगी।


कार रिपेयर स्टार्टअप कंपनी के को-फाउंडर अमित भसीन ने अफवाहों को दूर करने के लिए लिंक्डइन पर पूरी जानकारी दी है। भसीन ने लिखा है, "को-फाउंडर्स ने इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हुए फंड जुटाने और बिजनेस को रिस्ट्रक्चर करने का फैसला किया है।" उन्होंने आगे लिखा है, "रिस्ट्रक्चरिंग पेनफुल है। दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि हमें अपने 70% कर्मचारियों को निकालना पड़ा। इसके अलावा एक थर्ड पार्टी कंपनी हमारे बिजनेस की ऑडिटिंग करेगी।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।