स्टार्टअप्स के लिए सरकार के फंड ऑफ फंड्स स्कीम (FFS) के अच्छे नतीजे मिले हैं। FFS से इंडिया के 18 यूनिकॉर्न को पैसे मिले हैं। इनमें ShareChat, Lenskart, Digit, Acko, Unacademy, Slice, DealShare, CureFit, Spinny, Mamaearth जैसे स्टार्टअप्स शामिल हैं। इंडिया में अभी 105 यूनिकॉर्न हैं। FFS की शुरुआत 2016 में 10,000 करोड़ रुपये से हुई थी। Small Industries Development Bank of India (SIDBI) की यह स्टार्टअप स्कीम इंडिया के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक लोकप्रिय लिमिटेड पार्टनर्स (LPs) बन गई है। इस स्कीम ने 75,000 करोड़ से ज्यादा घरेलू कैपिटल जुटाया है।
