Startup : देश में अबतक 2975 सरकारी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप कंपनियों को इनकम टैक्स में छूट दी गई है। एक सीनियर ऑफिसर ने आज 15 जनवरी को यह जानकारी दी। स्टार्टअप इंडिया के तहत सरकार इनकम टैक्स में छूट प्रदान करती है। डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड यानी DPIIT के ज्वाइंट सेक्रेटरी संजीव ने कहा कि पिछले साल 31 दिसंबर तक 1,17,254 स्टार्टअप को विभाग द्वारा मान्यता दी गई है।
