इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के प्रमोटर राहुल भाटिया और टेक महिंद्रा के पूर्व CEO सी. पी. गुरनानी ने एक टेक्नोलॉजी कंपनी लॉन्च की है। इसका नाम AionOS है। यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर ट्रैवल, ट्रांसपोर्टेशन, लॉजिस्टिक्स और हॉस्पैटिलिटी सेक्टर की फर्मों को SaaS प्लेटफॉर्म के जरिये फैसले लेने की प्रक्रिया में मदद करेगी।
