रिन्यूएबल सेक्टर में काम करने वाली सरकारी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी डिवेलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) का नेट प्रॉफिट मार्च 2024 तिमाही में 33 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 337.4 करोड़ रुपये रहा। IREDA ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 253.6 करोड़ रुपये था।
