Layoff in 2023 : मंदी की आशंका के बीच दुनियाभर की तमाम बड़ी-छोटी कंपनियों में छंटनी हो रही है। इस आर्थिक संकट से भारतीय स्टार्टअप कंपनियां भी अछूती नहीं है। साल 2023 का पहला महीना भारतीय स्टार्टअप कंपनियों और उनके कर्मचारियों के लिए बुरा साबित हुआ है। मनीकंट्रोल द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार नए साल के पहले तीन हफ्तों में भारत में लगभग 14 स्टार्टअप कंपनियों ने 2,100 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। इस अवधि में छंटनी की संख्या पिछले साल के तीन-सप्ताह के औसत लगभग 1,060 बर्खास्तगी को पार कर गई है। स्टार्टअप कंपनियों को लंबे समय से फंडिंग की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
