Layoff News: फाइनेंशियल कंपनी Affirm ने 8 फरवरी को बताया कि वह कुल वर्कफोर्स से 19 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। दिसंबर तिमाही के कमजोरी नतीजों के बाद कंपनी ने लेऑफ का ऐलान किया है। Affirm की आमदनी और मुनाफा दोनों एक्सपर्ट्स के अनुमान से कमजोर रहा है। नतीजे आने के बाद Affirm के शेयर 17 फीसदी से ज्यादा टूट गए थे। Affirm के फाउंडर और CEO मैक्स लेवचिन (Max Levchin) ने बुधवार को शेयरहोल्डर्स को लिखे लेटर में कहा है, " कंपनी में किए गए किसी भी कटौती के मुकाबले यह सबसे मुश्किल फैसला था।" लेवचिन ने ये भी कहा है कि यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि जून 2022 में कंपनी में कुल 2552 कर्मचारी थे। अब छंटनी के बाद सिर्फ 485 स्टाफ बच जाएंगे।
कंपनी के CEO लेवचिन ने बुधवार को कर्मचारियों को भी एक नोट भेजा था जिसे बाद में उन्होंने सार्वजनिक कर दिया। इस लेटर में उन्होंने लिखा था, "महामारी के शुरुआती दौर में कंपनी ने टीम को सपोर्ट करने के लिए आमदनी से ज्यादा लोगों को हायर कर लिया था। तब रेवेन्यू ग्रोथ के लिहाज से यह वाजिब था।"
लेवचिन ने ये भी लिखा, "आज हम जिस मुकाम पर हैं उसकी वजह है कि आर्थिक बदलावों को देखते हुए मैंने बेहद धीमी रफ्तार से एक्शन लिया।"
2023 की दूसरी फिस्कल तिमाही में कंपनी को 1.10 डॉलर प्रति शेयर का नुकसान हुआ था। जबकि एनालिस्ट्स को अनुमान था कि यह लॉस 98 सेंट्स प्रति शेयर का रह सकता है। कंपनी अपनी आमदनी के अनुमान को भी पूरा नहीं कर पाई है। कंपनी की आमदनी 40 करोड़ डॉलर रही जबकि अनुमान 41.6 करोड़ डॉलर का था।