Get App

फाइनेंशियल कंपनी Affirm 19 फीसदी एंप्लॉयीज की करेगी छंटनी, कमजोर नतीजों के बाद टूटा शेयर

फाइनेंशियल कंपनी Affirm के CEO ने शेयरहोल्डर्स और कर्मचारियों को लेटर लिखकर बताया कि बदलते आर्थिक दौर में उन्होंने बेहद धीमी रफ्तार से फैसले लिए जिसकी वजह से आज कंपनी इस मुकाम पर खड़ी है। जून 2022 में कंपनी में कुल 2552 कर्मचारी थे जो छंटनी के बाद घटकर सिर्फ 485 रह जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2023 पर 9:48 AM
फाइनेंशियल कंपनी Affirm 19 फीसदी एंप्लॉयीज की करेगी छंटनी, कमजोर नतीजों के बाद टूटा शेयर
Affirm के फाउंडर और CEO मैक्स लेवचिन (Max Levchin) ने कहा कि कर्मचारियों को निकालना सबसे मुश्किल फैसला रहा

Layoff News: फाइनेंशियल कंपनी Affirm ने 8 फरवरी को बताया कि वह कुल वर्कफोर्स से 19 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। दिसंबर तिमाही के कमजोरी नतीजों के बाद कंपनी ने लेऑफ का ऐलान किया है। Affirm की आमदनी और मुनाफा दोनों एक्सपर्ट्स के अनुमान से कमजोर रहा है। नतीजे आने के बाद Affirm के शेयर 17 फीसदी से ज्यादा टूट गए थे। Affirm के फाउंडर और CEO मैक्स लेवचिन (Max Levchin) ने बुधवार को शेयरहोल्डर्स को लिखे लेटर में कहा है, " कंपनी में किए गए किसी भी कटौती के मुकाबले यह सबसे मुश्किल फैसला था।" लेवचिन ने ये भी कहा है कि यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि जून 2022 में कंपनी में कुल 2552 कर्मचारी थे। अब छंटनी के बाद सिर्फ 485 स्टाफ बच जाएंगे।

कंपनी के CEO लेवचिन ने बुधवार को कर्मचारियों को भी एक नोट भेजा था जिसे बाद में उन्होंने सार्वजनिक कर दिया। इस लेटर में उन्होंने लिखा था, "महामारी के शुरुआती दौर में कंपनी ने टीम को सपोर्ट करने के लिए आमदनी से ज्यादा लोगों को हायर कर लिया था। तब रेवेन्यू ग्रोथ के लिहाज से यह वाजिब था।"

लेवचिन ने ये भी लिखा, "आज हम जिस मुकाम पर हैं उसकी वजह है कि आर्थिक बदलावों को देखते हुए मैंने बेहद धीमी रफ्तार से एक्शन लिया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें