वित्त वर्ष 2023 में स्टार्टअप मेन्सा ब्रांड्स (Mensa Brands) का रेवेन्यू 151 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 505 करोड़ रुपये रहा। रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का रेवेन्यू 201 करोड़ रुपये था। हालांकि, रेवेन्यू ग्रोथ के साथ-साथ कंपनी के नुकसान में भी बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का नुकसान बढ़कर 214 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का नुकसान 88 करोड़ रुपये था।
