मिंट्रा (Myntra) और कल्टफिट (Cultfit) जैसे ब्रांड के फाउंडर रहे मुकेश बंसल अब अपने एक और वेंचर के लिए 5 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी में हैं। मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि बंसल फंड जुटाने के लिए पीक XV पार्टनर्स (Peak XV Partners ) और एक्सेल (Accel) से बातचीत कर रहे हैं। यह बातचीत निर्णायक दौर में है। पीक XV पार्टनर्स का पुराना नाम सिकोया इंडिया (Sequoia India) था।
