Get App

Ola Electric ने डेट और इक्विटी से 3,200 करोड़ रुपये का फंड जुटाया

इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने 3,200 करोड़ रुपये (तकरीबन 38 करोड़ डॉलर) का फंड जुटाया है। कंपनी ने टेमासेक की अगुवाई में अहम इनवेस्टर्स के जरिये डेट और इक्विटी से यह रकम जुटाई है। ओला इलेक्ट्रिक ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से कर्ज लिया है। इस फंड का इस्तेमाल ओला इलेक्ट्रिक के बिजनेस का विस्तार करने और तमिलनाडु के कृष्णागिरी में लिथियम सेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने में किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2023 पर 7:06 PM
Ola Electric ने डेट और इक्विटी से 3,200 करोड़ रुपये का फंड जुटाया
पब्लिक लिस्टिंग से पहले Ola Electric की योजना तकरीबन 30-40 करोड़ डॉलर का फंड जुटाने की थी।

इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने 3,200 करोड़ रुपये (तकरीबन 38 करोड़ डॉलर) का फंड जुटाया है। कंपनी ने टेमासेक की अगुवाई में अहम इनवेस्टर्स के जरिये डेट और इक्विटी से यह रकम जुटाई है। ओला इलेक्ट्रिक ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से कर्ज लिया है। कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, इस फंड का इस्तेमाल ओला इलेक्ट्रिक के बिजनेस का विस्तार करने और तमिलनाडु के कृष्णागिरी में लिथियम सेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने में किया जाएगा।

कंपनी के फाउंडर और CEO भवीश अग्रवाल ने बताया, 'हम इलेक्ट्रिक व्हीकल और सेल से जुड़ी कोर टेक्नोलॉजी डिवेलप करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और तेजी से मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि पर्यावरण के अनुकूल गाड़ियां बनाने की प्रक्रिया तेज हो सके।' पब्लिक लिस्टिंग से पहले कंपनी की योजना तकरीबन 30-40 करोड़ डॉलर का फंड जुटाने की थी और इसके तहत यह रकम जुटाई गई है।

यह फंडिंग कई दौर में हुई और सितंबर में इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ने टेमासेक (Temasek) से 14 करोड़ का फंड जुटाया। ओला इलेक्ट्रिक ने इस साल जनवरी में टेक्ने प्राइवेट वेंचर्स (Tekne Private Ventures) इडलवाइस (Edelweiss) और अन्य से भी 20 करोड़ डॉलर जुटाए थे। इससे पहले मनीकंट्रोल (Moneycontrol) ने खबर दी थी कि ओला इलेक्ट्रिक ने अपना IPO मैनेज करने के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल (Kotak Mahindra Capital) और गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) को नियुक्त किया है। कंपनी का IPO जनवरी 2024 में आएगा।

ओला इलेक्ट्रिक की प्रतिद्वंद्वी कंपनी एथर (Ather) ने भी सितंबर में बताया था कि कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिये अपने मौजूदा निवेशकों हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) और जीआईसी (GIC) से 900 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें