Ola Electric का घाटा FY22 में बढ़कर ₹784 करोड़ रहा, कुल रेवेन्यू 400 गुना बढ़कर ₹373 करोड़ पहुंचा

फिस्कल ईयर 2022 में कंपनी का लॉस 293 फीसदी बढ़कर 784 करोड़ रुपए पहुंच गया। इससे एक साल कंपनी का लॉस सिर्फ 199 करोड़ रुपए था। कंपनी की कॉस्ट बढ़ने के कारण लॉस बढ़ा है। फिस्कल ईयर 2022 में Ola Electric का टोटल खर्च 1240 करोड़ रुपए रहा। साल दर साल आदार पर देखें तो कंपनी का खर्च 306 फीसदी बढ़ा है

अपडेटेड Aug 10, 2023 पर 6:19 PM
Ola Electric इश्यू लाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी कोटक महिंद्रा कैपिटल औक गोल्डमैन सैक्स जैसी कंपनियों से बातचीत कर रही है

भाविश अग्रवाल की कंपनी Ola Electric ने 10 अगरस्त को फिस्कल ईयर 2022 के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने बताया कि इस दौरान कामकाज से होने वाली उसकी कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू साल-दर-साल आधार पर 400 गुना बढ़कर 373 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। इससे एक साल पहले Ola Electric का कुल रेवेन्यू 0.86 करोड़ रुपए था। Ola Electric ने दिसंबर 2021 में टू-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री शुरू की थी।

फिस्कल ईयर 2022 में कंपनी का लॉस 293 फीसदी बढ़कर 784 करोड़ रुपए पहुंच गया। इससे एक साल कंपनी का लॉस सिर्फ 199 करोड़ रुपए था। कंपनी की कॉस्ट बढ़ने के कारण लॉस बढ़ा है। फिस्कल ईयर 2022 में Ola Electric का टोटल खर्च 1240 करोड़ रुपए रहा। साल दर साल आदार पर देखें तो कंपनी का खर्च 306 फीसदी बढ़ा है।

फिस्कल ईयर 2022 में कंपनी का एंप्लॉयी बेनेफिट खर्च 282 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले यह रकम सिर्फ 197 करोड़ रुपए थी। Ola Electric के लिए कच्चे माल की लगात 584 करोड़ रुपए रही। जबकि फिस्कल ईयर 2021 में कच्चे माल की लागत ज़ीरो रही क्योंकि कंपनी ने दिसंबर 2021 में गाड़ियों की बिक्री शुरू की थी। दिसंबर 2021 से पहले कंपनी का फोकस बैटरी चार्जिंग और फैसिलिटीज स्वैपिंग पर थी।


Ola Electric की पेरेंट कंपनी ANI Tech ने 9 अगस्त को बताया था कि फिस्कल ईयर 2022 में कंपनी की कंसॉलिडेटेड आमदनी 1970.42 करोड़ रुपए रही। साल दर साल आधार पर यह करीब 100 फीसदी ज्यादा है।

पेरेंट कंपनी का नुकसान भी फिस्कल ईयर 2022 में साल-दर-साल आधार पर 36.3 फीसदी बढ़कर 1522.3 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। कुल खर्च बढ़ने के कारण कंपनी का लॉस बढ़ा है।

IPO लाने की तैयारी में है Ola Electric

सबसे पहले मनीकंट्रोल ने यह खबर दी थी कि Ola Electric इश्यू लाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी कोटक महिंद्रा कैपिटल औक गोल्डमैन सैक्स जैसी कंपनियों से बातचीत कर रही है।

यह डिवेलपमेंट ऐसे समय में आया है जब Ola Electric के दो बड़े अधिकारियों ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। इनमें स्ट्रैटेजी हेड श्लोकार्थ डैश और ग्रोथ-कॉरपोरेट हेड सौरभ सारदा ने अपना पद छोड़ दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।