भाविश अग्रवाल की कंपनी Ola Electric ने 10 अगरस्त को फिस्कल ईयर 2022 के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने बताया कि इस दौरान कामकाज से होने वाली उसकी कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू साल-दर-साल आधार पर 400 गुना बढ़कर 373 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। इससे एक साल पहले Ola Electric का कुल रेवेन्यू 0.86 करोड़ रुपए था। Ola Electric ने दिसंबर 2021 में टू-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री शुरू की थी।
