हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल टेक स्टार्टअप कंपनी ओयो (Oyo India) के CEO अंकित गुप्ता ने आईपीओ से पहले इस्तीफा दे दिया है। अंकित गुप्ता के साथ ही ओयो के यूरोप हेड मंदार वैद्य ने भी अपना पद छोड़ने का ऐलान किया है। अंकित गुप्ता ने 2019 में Oyo ज्वाइन किया था। और सिर्फ एक साल तक वो Oyo India के CEO रहे। Oyo India का कामकाज संभालने से पहले अंकित गुप्ता ओयो की फ्रेंचाइजी और फ्रंटियर बिजनेस के CEO थे। ठीक इसी तरह वैद्य ने भी 2019 में ओयो ज्वाइन किया था। ये अप्रैल 2021 से यूरोप का बिजनेस संभाल रहे थे। इससे पहले वैद्य साउथ ईस्ट एशिया और मिडिल ईस्ट के CXO थे।
