परिणीति चोपड़ा ने इकोफ्रेंडली हेल्थकेयर स्टार्टअप Clensta में किया निवेश

34 साल की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा कि वह पिछले 4 साल से ऐसा कुछ करना चाहती थीं और उन्हें सही टीम की तलाश थी और अब उन्हें Clensta के साथ यह मौका मिल गया है। जानिए किस तरह के प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है ये कंपनी

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 9:56 AM
परिणीति चोपड़ा ने 10 जुलाई को ऐलान किया था कि वह Clensta की पार्टनर और इनवेस्टर बन गई हैं

अदाकारी में धूम मचाने के बाद परिणीति चोपड़ा अब बिजनेसवुमेन बन गई हैं। वह अब इकोफ्रेंडली हेल्थकेयर और पर्सनलकेयर स्टार्टअप Clensta की पार्टनर और इनवेस्टर बन गई हैं। परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। 34 साल की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा कि वह पिछले 4 साल से ऐसा कुछ करना चाहती थीं और उन्हें सही टीम की तलाश थी।

परिणीति चोपड़ा ने लिखा है, "वक्त आ चुका है ये सब करने का। पिछले 8 महीने मेरे लिए रोलर कोस्टर की तरह रहे हैं। मैंने अपने करियर और पर्सनल लाइफ में कई अहम बदलाव किए हैं। यह सकारात्मक, नया, पैटर्न ब्रेकिंग, दमदार, असरदार और मेरे लिए काफी अहम है।"

परिणीति चोपड़ा ने सोमवार को ये भी ट्वीट किया था, "अब मैं ऐसा कुछ कर रही हूं जो पिछले 4 साल से करना चाहती थी। लेकिन इसके लिए सही टीम की तलाश थी। अपनी एजुकेशन और बिजनेस बैकग्राउंड की वजह से मैं हमेशा एक्टिंग से कुछ अलग हटकर करना चाहती थी। और मैं खुश हूं कि मेरी क्रेजी टीम और मेरा विजन एक जैसा है।"


परिणीति चोपड़ा ने बताया कि उनका मानना है कि Clensta जिस तरह के प्रोडक्ट बनाती है वैसा कोई दूसरी कंपनी नहीं बनाती है। इससे उन्हें इस कंपनी में निवेश का फैसला करने में आसानी हुई।

उन्होंने कहा, "मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी है कि मैं Clensta की इनवेस्टर और पार्टनर हूं। मैं सिर्फ एक सिंपल वजह से उनकी पार्टनर बनी कि उनके जैसा प्रोडक्ट कोई दूसरी कंपनी नहीं बनाती है। क्या आपने वाटरलेस बाथिंग या शैंपू के बारे में सुना है? अनदेखा, एकदम नया और इनोवेटिव। अगले कुछ हफ्तों में हम Clensta के उन प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर रहे हैं जिनपर हमारा काम चल रहा है। इन प्रोडक्ट्स को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।"

उन्होंने कहा, "अपने पैशन प्रोजेक्ट को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।"

इस साल मई में परिणीति चोपड़ा की सगाई आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से दिल्ली में हुई थी। इसमें 150 से ज्यादा फैमिली फ्रेंड्स शामिल थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।