आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी स्टार्टअप्स में निवेश के लिए Paytm के फाउंडर ने लॉन्च किया फंड

पेटीएम के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा ने 23 अक्टूबर को ऑल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड लॉन्च किया है, जिसका नाम ‘वीएसएस इनवेस्टमेंट्स फंड' है। इसका कुल मार्केट साइज 20 करोड़ है, जबकि इसमें 10 ग्रुप का ग्रीन शू ऑप्शन भी होगा। यह फंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) से जुड़ी उन स्टार्टअप्स में निवेश करेगा जो भारत में काम कर रहे हैं और जिनका फोकस खास तौर पर भारतीय कंज्यूमर्स और कारोबारों पर है

अपडेटेड Oct 23, 2023 पर 9:17 PM
इस फंड में प्रमुख तौर पर विजय शेखर शर्मा योगदान करेंगे। उनके अलावा, बाहरी इनवेस्टर भी पैसा लगाएंगे।

पेटीएम (Paytm) के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा ने 23 अक्टूबर को ऑल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट (AIF) फंड लॉन्च किया है, जिसका नाम ‘वीएसएस इनवेस्टमेंट्स फंड (VSS Investments Fund)’ है। इसका कुल मार्केट साइज 20 करोड़ है, जबकि इसमें 10 ग्रुप का ग्रीन शू ऑप्शन भी होगा। यह फंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) से जुड़ी उन स्टार्टअप्स में निवेश करेगा जो भारत में काम कर रही हैं और जिनका फोकस खास तौर पर भारतीय कंज्यूमर्स और कारोबारों पर है।

शर्मा ने बताया, 'इंडियन स्टार्टअप इकोसिस्टम में दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली आंत्रप्रेन्योर्स मौजूद हैं और हमारे पास एडवांस टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित इनोवेशन में महाशक्ति बनने की क्षमता है। भारत 10 लाख करोड़ डॉलर की इकनॉमी बनना चाहता है और इसमें इनोवेशन और आंत्रप्रेन्योरशिप की अहम भूमिका होगी।'

शर्मा ने जिन स्टार्टअप्स में निवेश किया है, उनमें ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric), जोश टॉक्स (Josh Talks), मेसा स्कूल (Mesa School), कावा स्पेस (KAWA Space), प्राण (Praan), गोकी (GOQii), केडब्ल्यूएच बाइक्स (KWH Bikes), दालचीनी (Daalchini) और ट्रेबो होटल्स भी शामिल हैं।


पेटीएम (Paytm) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, इस फंड से कंज्यूमर और B2B टेक सेगमेंट में शर्मा के मौजूदा स्टार्टअप निवेश को भी मदद मिलेगी। इस फंड में प्रमुख तौर पर शर्मा योगदान करेंगे। उनके अलावा, बाहरी इनवेस्टर भी पैसा लगाएंगे। इस AIF की स्पॉन्सर वीएसएस इनवेस्टको प्राइवेट लिमिटेड (VSS Investco Private Limited) है, जिसका मालिकाना हक और कंट्रोल पेटीएम फाउंडर (विजय शेखर शर्मा) के पास है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।