Paytm : लगातार बढ़ रहा है पेटीएम का कंज्यूमर बेस, फरवरी में 254% बढ़ा लोन डिस्‍बर्सल

मंथली परफॉर्मेंस अपडेट के अनुसार कंपनी का कंज्यूमर बेस भी लगातार बढ़ रहा है। इस तिमाही में अब तक औसत मासिक लेनदेन करने वाले यूजर्स की संख्या सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़कर 8.9 करोड़ हो गई। हालांकि, आज पेटीेएम के शेयर 1.86 फीसदी की गिरावट के साथ 582 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 4:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डिजिटल पेमेंट प्लेफॉर्म Paytm के क्रेडिट बिजनेस में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है।

Paytm : डिजिटल पेमेंट प्लेफॉर्म Paytm के क्रेडिट बिजनेस में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। कंपनी ने फरवरी 2023 में 4,158 करोड़ रुपये के लोन बांटे हैं। इस तरह, पेटीएम के लोन डिस्‍बर्सल में सालाना आधार पर 254 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इतना ही नहीं, पेटीएम के लोन डिस्ट्रीब्यूशन की संख्या में भी सालाना आधार पर 86 फीसदी का इजाफा हुआ है और यह बढ़कर 40 लाख पर पहुंच गया है। हालांकि, पेटीएम के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। यह 1.86 फीसदी की गिरावट के साथ 582 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

बढ़ रहा है कंज्यूमर बेस

मंथली परफॉर्मेंस अपडेट के अनुसार कंपनी का कंज्यूमर बेस भी लगातार बढ़ रहा है। इस तिमाही में अब तक औसत मासिक लेनदेन करने वाले यूजर्स की संख्या सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़कर 8.9 करोड़ हो गई। पेटीएम का मर्चेंट पेमेंट वॉल्यूम (GMV) इस तिमाही में अब तक (जनवरी और फरवरी 2023) 41 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ 2.34 लाख करोड़ रुपये हो गया है।


पेमेंट डिवाइस खरीदने वाले मर्चेंट्स भी बढ़े

कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "साउंडबॉक्स जैसे पेमेंट डिवाइस के सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान करने वाले मर्चेंट्स की संख्या फरवरी 2023 तक 64 लाख तक पहुंच गई है।" Q3 FY23 में पेटीएम का राजस्व एक साल पहले की अवधि की तुलना में 41 फीसदी बढ़कर 2,062 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कंपनी का नेट लॉस 778 करोड़ रुपये से घटकर 392 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।