मोबाइल पेमेंट्स कंपनी पेटीएम का UPI मार्केट शेयर पिछले एक साल में 5 पर्सेंट कम हुआ है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की वेबसाइट के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। UPI को चलाने की जिम्मेदारी UPI के पास है। इस साल अप्रैल में पेटीएम को चलाने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड का मार्केट शेयर गिरकर 8.4 पर्सेंट के निचले स्तर पर पहुंच गया, जबकि अप्रैल 2023 में यह आंकड़ा 13.3 पर्सेंट था। ये आंकड़े एक महीने की ट्रांजैक्शन वॉल्यूम पर आधारित हैं।
