ई-कॉमर्स फर्नीचर और होम गुड्स मार्केटप्लेस पेपरफ्राई (Pepperfry) ने पिछले तीन महीने में कुल 2.3 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। कंपनी ने यह रकम मौजूदा निवेशकों, संस्थागत निवेशकों आदि से जुटाई है। हालांकि, कंपनी ने इस सिलसिले में नाम का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा, पेपरफ्राई के को-फाउंडर आशीष शाह (Ashish Shah) को प्रमोशन देकर कंपनी का नया CEO बनाया गया है। शाह मुंबई की इस स्टार्टअप में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर थे। इससे पहले अंबरीश मूर्ति ( Ambareesh Murty) कंपनी के CEO थे, जिनकी कुछ हफ्ते पहले लेह में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
