Get App

PhonePe की स्टॉक ब्रोकिंग बिजनेस में एंट्री, कंपनी ने लॉन्च किया 'Share.Market' ऐप

इस ऐप के जरिेय यूजर स्टॉक, म्यूचुअल फंड और ETF (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में ट्रेडिंग और इनवेस्टमेंट कर सकेंगे। फोनपे के फाउंडर और CEO समीर निगम ने बताया, 'हमने हाल में लेंडिंग, इंश्योरेंस और पेमेंट गेटवे बिजनेस लॉन्च किया है। हमने चार साल पहले म्यूचुअल फंड डिस्ट्रिब्यूशन की शुरुआत की थी और अब हम अपनी सब्सिडियरी फोनपे वेल्थ (PhonePe Wealth) के जरिये स्टॉक ब्रोकिंग बिजनेस में एंट्री कर रहे हैं।'

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2023 पर 3:27 PM
PhonePe की स्टॉक ब्रोकिंग बिजनेस में एंट्री, कंपनी ने लॉन्च किया 'Share.Market' ऐप
फोनपे ने भारत के स्टॉक ब्रोकिंग बिजनेस में शामिल होने के लिए 2021 में प्रोसेस शुरू की थी।

फिनेटक कंपनी फोनपे (PhonePe) ने 30 अगस्त को स्टॉक ब्रोकिंग बिजनेस में एंट्री का ऐलान किया। कंपनी ने 'Share.Market' नामक ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिेय यूजर स्टॉक, म्यूचुअल फंड और ETF (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में ट्रेडिंग और इनवेस्टमेंट कर सकेंगे।

फोनपे के फाउंडर और CEO समीर निगम ने बताया, 'हमने हाल में लेंडिंग, इंश्योरेंस और पेमेंट गेटवे बिजनेस लॉन्च किया है। हमने चार साल पहले म्यूचुअल फंड डिस्ट्रिब्यूशन की शुरुआत की थी और अब हम अपनी सब्सिडियरी फोनपे वेल्थ (PhonePe Wealth) के जरिये स्टॉक ब्रोकिंग बिजनेस में एंट्री कर रहे हैं।'

फोनपे ने 2022 में दो वेल्थटेक प्लैटफॉर्म- वेल्थडेस्क (WealthDesk) और ओपनक्यू (OpenQ) का अधिग्रहण किया था। दोनों की कुल वैल्यूएशन 7 करोड़ डॉलर थी। यह अधिग्रहण पेमेंट्स से इतर फाइनेंशियल सर्विसेज में फोनपे के मौजूदा एक्सपैंशन का हिस्सा है। फोनपे ने 2021 में भारत के स्टॉक ब्रोकिंग बिजनेस में शामिल होने के लिए प्रोसेस शुरू की थी और इसके लिए उसे शेयर मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के लाइसेंस का इंतजार था।

मनीकंट्रोल ने 28 जनवरी को खबर दी थी कि वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाली इस कंपनी ने म्यूचुअल फंड लाइसेंस के लिए मार्केट रेगुलेटर के पास आवेदन दिया है। इस सेगमेंट में फोनपे का मुकाबला जेरोधा (Zerodha), ग्रो (Groww) और अपस्टॉक्स (Upstox) के पास है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें