Get App

PhonePe ने दिखाया दम, FY 2025 तक प्रॉफिट में आ जाएगा बिजनेस

PhonePe ने पीएमजी को दी गई एक जानकारी में बताया है कि साल 2025 में PhonePe का EBITDA प्रॉफिट 1,797 करोड़ रुपये का होगा। जिसका EBITDA मार्जिन 19.7 फीसदी का होगा। वहीं इस साल सितंबर तक पेटीएम के ब्रेक इवन EBITDA हासिल करने की उम्मीद है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jan 30, 2023 पर 11:03 PM
PhonePe ने दिखाया दम, FY 2025 तक प्रॉफिट में आ जाएगा बिजनेस
PhonePe ने दिखाया दम, FY 2025 तक प्रॉफिट में आ जाएगा बिजनेस

डिजिटल तरीके पेमेंट करने की सुविधा देने वाले प्लेटफॉर्म PhonePe को अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी पेटीएम के मुकाबले ऑपरेशन से होने वाले लाभ को हासिल करने में दो साल तक का वक्त लग सकता है। हालांकि फोनपे इस साल की शुरुआत में EBITDA प्रॉफिट को हासिल कर सकता है। बता दें कि फोनपे हाल ही में भारत का सबसे मूल्यवान फिनटेक ब्रांड बना है।

क्या कहा फोनपे ने

फोनपे के मैनेजमेंट ने ऑडिट फर्म केपीएमजी को दी गई एक जानकारी में बताया है कि साल 2025 में PhonePe का EBITDA प्रॉफिट (इंट्रेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और उधार चुकाने से पहले की कमाई) 1,797 करोड़ रुपये का होगा। जिसका EBITDA मार्जिन 19.7 फीसदी का होगा। कंपनी मैनेजमेंट को साल 2025 मे 9,139 करोड़ रुपये के रेवेन्यू की उम्मीद है। KPMG ने नवंबर 2022 में फोनपे के लिए वैल्युएशन रिपोर्ट का मिलान किया था। जिसे की पिछले हफ्ते ही कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के पास दायर किया गया है। बता दें कि फोनपे ने जनवरी 2023 में फंड राइज भी किया है। वहीं इस साल सितंबर तक पेटीएम के ब्रेक इवन EBITDA हासिल करने की उम्मीद है।

Google के पूर्व कर्मचारी ने महिला बॉस पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, दायर किया मुकदमा

कंपनी के रेवेन्यू में हुई है बढ़ोतरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें