भारत में लीडिंग एडटेक प्लेटफार्मों में से एक फिजिक्सवाला (PW) ने उत्कर्ष क्लासेस (Utkarsh Classes) के साथ एक एग्रीमेंट किया है। इस लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट के तहत एक ज्वाइंट वेंचर स्थापित किया जाएगा, जिसका मुख्यालय जोधपुर में है। इस सहयोग के माध्यम से ऐसी शिक्षा देने की योजना है जो सभी परीक्षाओं में उपयोगी हो। इसके अलावा, वे साथ मिलकर नई परीक्षा कैटेगरी में भी प्रवेश करना चाहते हैं।
