AI Launch: टेक्नोलॉजी में हर दिन कोई न कोई बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच इन दिनों AI का बोलबाला है और AI का विस्तार लगातार देखने को मिल रहा है। वहीं सरकार की ओर से भी अब AI को लेकर अहम बयान दिया गया है। हाल ही में सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई थी, जिसमें AI प्लेटफॉर्म्स को AI प्रॉडक्ट लॉन्च करने से पहले सरकारी अनुमति लेने का निर्देश दिया गया था, हालांकि अब इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया कि एडवाइजरी स्टार्टअप पर लागू नहीं होती है।
