सोशल मीडिया कंपनी शेयरचैट (ShareChat) ने एक झटके में 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी के कुल कर्मचारियों का यह करीब 15 फीसदी है। पिछले कुछ महीनों से New Age इंटरनेट कंपनियों की मुश्किल खत्म नहीं हो रही है जिसका नतीजा उन कंपनियों के कर्मचारियों को झेलना पड़ रहा है। शेयरचैट एक यूनिकॉर्न कंपनी है। यूनिकॉर्न के मायने है कि उस कंपनी का वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर होता है।
जानिए ShareChat ने क्यों की छंटनी?
कंपनी अगले चार से छह से महीनों में प्रॉफिट में आना चाहती है, इसलिए छंटनी करके अपना खर्च घटा रही है। कंपनी ने 20 दिसंबर को कहा, "शेयरचैट ने 2024 के लिए रिस्ट्रक्चरिंग प्लान की है। इससे पता चलता है कि कंपनी अपना खर्च घटाना चाहती है। और अगले 4 से 6 महीनों में वह प्रॉफिट में आना चाहती है।"
इस साल की शुरुआत में भी शेयरचैट ने 600 कर्मचारियों को निकाला था। तब भी कंपनी ने कॉस्ट कटिंग का हवाला दिया था। उस वक्त भानू प्रताप सिंह और फरीद अहसान ने एग्जीक्यूटिव पद से इस्तीफा दे दिया था।
Third Wave Coffee में भी हुई थी छंटनी
कुछ दिनों पहले ही Third Wave Coffee ने 100 से 120 कर्मचारियों की छंटनी की है। थर्ड वेव कॉफी एक कैफे ब्रांड है, जो ग्राहकों को स्पेशियालिटी कॉफी और फूड ऑफर करती है। बेंगलुरु मुख्यालय वाले इस स्टार्टअप ने छंटनी का फैसला ऐसे समय किया, जब इसने हाल में एक फंडिंग राउंड के जरिए करीब 3.5 करोड़ डॉलर (करीब 291 करोड़ रुपये) जुटाए थे। कंपनी ने यह रकम सीरीज सी राउंड के तहत जुटाए थे और इसमें सबसे बड़ा प्राइवेट इक्विटी फर्म क्रीजीस, वेस्टब्रिज कैपिटल और उड़ान के सुजीत कुमार ने किया।
थर्ड वेव कॉफी एक कैफे ब्रांड है, जो ग्राहकों को स्पेशियालिटी कॉफी और फूड ऑफर करती है। बेंगलुरु मुख्यालय वाले इस स्टार्टअप ने छंटनी का फैसला ऐसे समय किया, जब इसने हाल में एक फंडिंग राउंड के जरिए करीब 3.5 करोड़ डॉलर (करीब 291 करोड़ रुपये) जुटाए थे। कंपनी ने यह रकम सीरीज सी राउंड के तहत जुटाए थे और इसमें सबसे बड़ा प्राइवेट इक्विटी फर्म क्रीजीस, वेस्टब्रिज कैपिटल और उड़ान के सुजीत कुमार ने किया।