Get App

ShareChat layoff: सोशल मीडिया ने एक झटके में 200 कर्मचारियों को बाहर निकाला

पिछले कुछ महीनों से New Age इंटरनेट कंपनियों की मुश्किल खत्म नहीं हो रही है जिसका नतीजा उन कंपनियों के कर्मचारियों को झेलना पड़ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2023 पर 6:06 PM
ShareChat layoff: सोशल मीडिया ने एक झटके में 200 कर्मचारियों को बाहर निकाला
शेयरचैट एक यूनिकॉर्न कंपनी है। यूनिकॉर्न के मायने है कि उस कंपनी का वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर होता है।

सोशल मीडिया कंपनी शेयरचैट (ShareChat) ने एक झटके में 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी के कुल कर्मचारियों का यह करीब 15 फीसदी है। पिछले कुछ महीनों से New Age इंटरनेट कंपनियों की मुश्किल खत्म नहीं हो रही है जिसका नतीजा उन कंपनियों के कर्मचारियों को झेलना पड़ रहा है। शेयरचैट एक यूनिकॉर्न कंपनी है। यूनिकॉर्न के मायने है कि उस कंपनी का वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर होता है।

जानिए ShareChat ने क्यों की छंटनी?

कंपनी अगले चार से छह से महीनों में प्रॉफिट में आना चाहती है, इसलिए छंटनी करके अपना खर्च घटा रही है। कंपनी ने 20 दिसंबर को कहा, "शेयरचैट ने 2024 के लिए रिस्ट्रक्चरिंग प्लान की है। इससे पता चलता है कि कंपनी अपना खर्च घटाना चाहती है। और अगले 4 से 6 महीनों में वह प्रॉफिट में आना चाहती है।"

इस साल की शुरुआत में भी शेयरचैट ने 600 कर्मचारियों को निकाला था। तब भी कंपनी ने कॉस्ट कटिंग का हवाला दिया था। उस वक्त भानू प्रताप सिंह और फरीद अहसान ने एग्जीक्यूटिव पद से इस्तीफा दे दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें