ShareChat की पेरेंट कंपनी ने एक झटके में 600 कर्मचारियों को निकाला, 6 महीने पहले ही कंपनी ने जुटाए थे 25.5 करोड़ डॉलर

ShareChat का कहना है कि उसने सिर्फ 500 कर्मचारियों को निकाला है जो उसके कुल वर्कफोर्स का 20% है। कंपनी ने कर्मचारियों को ईमेल के जरिए छंटनी की जानकारी दी। जिन लोगों की नौकरी बच गई उन्हें Slack पर इसकी सूचना दी। पिछले कुछ महीनों से लगातार टेक कंपनियों में छंटनी का दौर चल रहा है

अपडेटेड Jan 16, 2023 पर 9:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sharechat Layoff: पिछले कुछ महीनों में लगातार टेक कंपनियां छंटनी कर रही हैं और अब इसमें एक नया नाम जुड़ गया है

ShareChat Layoff: शेयरचैट की पेरेंट कंपनी मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड (Mohalla Tech Pvt) ने एक झटके में 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। हैरानी की बात है कि 6 महीना पहले ही कंपनी ने 25.50 करोड़ डॉलर जुटाए थे। पिछले कुछ महीनों से टेक कंपनियों में लगातार छंटनी का दौर चल रहा है। इस कैटेगरी में अब मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड का नाम भी जुड़ गया है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि शेयरचैट में करीब 2100 कर्मचारी थे जिनमें से 600 कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। जिन कर्मचारियों को निकाला गया है उनमें सीनियर मैनेजमेंट के साथ मिड-से जूनियर मैनेजमेंट शामिल हैं।

हालांकि कंपनी ने कहा है कि उसने सिर्फ 500 कर्मचारियों को ही निकाला है जो उसके कुल वर्कफोर्स का 20% है। कंपनी ने कर्मचारियों को ईमेल के जरिए छंटनी की जानकारी दी। जिन लोगों की नौकरी बच गई उन्हें Slack पर इसकी सूचना दी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।