डायरेक्ट-टू-कस्टमर (D2C) ब्यूटी ब्रांड शुगर कॉस्मेटिक (Sugar Cosmetics) ने नीरव जगद (Nirav Jagad) को टैलेंट एंड कल्चर इनिशिएटिव के सभी पहलुओं की देखरेख के लिए CPO (Chief People Officer) नियुक्त किया है। इसके पहले नीरव जगद Nykaa में चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (CHRO) की भूमिका निभा चुके हैं। कंपनी ने आज 3 जनवरी को इसकी घोषणा की। कंपनी ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब SUGAR का घाटा पिछले वित्त वर्ष में 21.1 करोड़ रुपये से बढ़कर FY22 में 75 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि FY21 में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 75 फीसदी बढ़कर 221.1 करोड़ रुपये हो गया था।
