आपकी मंजिल कभी आपकी नजरों से ओझल नहीं होनी चाहिए। चलने की रफ्तार भले ही सुस्त पड़ जाए, लेकिन आपको बैठना नहीं चाहिए। एक बार खुद पर भरोसा जम जाने के बाद यह कमजोर नहीं पड़ना चाहिए...। ये कुछ ऐसी बातें हैं, जिन्हें ऐसे हर व्यक्ति को समझ लेना चाहिए, जो आंत्रप्रेन्योर बनना चाहता है। मैराथन रनर और SUGAR Cosmetics की को-फाउंडर और सीईओ विनीता सिंह (Vineeta Singh) ये बातें अच्छी तरह से जानती थीं। उन्हें खुद पर भरोसा इतना ज्यादा था कि सालाना 1 करोड़ रुपये सैलरी का जॉब ऑफर ठुकराने में उन्हें देर नहीं लगी। यह ऑफर 2007 में उन्हें तब मिला था, जब उन्होंने IIM-Ahmedabad से मैनेजमेंट की अपनी पढ़ाई पूरी की थी। आईआईएम जाने से पहले वह आईआईटी-मद्रास में पढ़ाई कर चुकी थीं।
