BharatPe के CEO सुहैल समीर ने इस्तीफा दिया, जानिए कंपनी में क्यों हो रहा बड़े पैमाने पर बदलाव

अशनीर ग्रोवर के इस्तीफा देने के बाद पिछले एक साल में कंपनी के कई बड़े अधिकारी अपना पद छोड़ चुके हैं। इस कड़ी में नया नाम सुहैल समीर (Suhail Sameer) का जुड़ गया है। पहले यह खबर आई थी कि सुहैल समीर जनवरी के अंत तक इस्तीफा दे सकते हैं लेकिन अब उन्होंने 3 जनवरी को ही अपना पद छोड़ दिया है

अपडेटेड Jan 03, 2023 पर 12:34 PM
BharatPe के CEO सुहैल समीर को क्यों अचानक पद छोड़ना पड़ा?

BharatPe Story: पिछले साल जनवरी से अशनीर ग्रोवर और BharatPe के बीच विवाद शुरू होने के बाद से कंपनी अभी तक पटरी पर नहीं लौट पाई है। अशनीर ग्रोवर के इस्तीफा देने के बाद पिछले एक साल में कंपनी के कई बड़े अधिकारी अपना पद छोड़ चुके हैं। इस कड़ी में नया नाम सुहैल समीर (Suhail Sameer) का जुड़ गया है। पहले यह खबर आई थी कि सुहैल समीर जनवरी के अंत तक इस्तीफा दे सकते हैं लेकिन अब उन्होंने 3 जनवरी को ही अपना पद छोड़ दिया है।

नलिन नेगी (Nalin Negi) को BharatPe का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है। BharatPe ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा है, "7 जनवरी 2023 से समीर सुहैल कंपनी के स्ट्रैटेजिक एडवाइजर की जिम्मेदारी संभालेंगे।" कंपनी ने कहा कि इससे CFO नलिन नेगी को CEO पद पर ट्रांजैक्शन आसानी से हो पाएगा।

कंपनी फिलहाल अपने ग्रोथ पर फोकस कर रही है इसी को ध्यान में रखते हुए लीडरशिप में बदलाव कर रही है। पिछले महीने तीन सीनियर एग्जीक्यूटिव्स- चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर विजय अग्रवाल, पोस्टपे हेड नेहुल मल्होत्रा और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर (लेंडिंग और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स) रजत जैन ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। अब सुहैल समीर ने भी अपना पद छोड़ दिया है।


कंपनी के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर निशीत शर्मा ने जून में इस्तीफा दे दिया था। भारतपे के फाउंडिंग मेंबर्स में से एक सत्यम नैथानी भी जून में कंपनी से विदा हो गए थे।

जून के आखिरी हफ्ते में कंपनी की टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट डिवीजंस की देखरेख कर रहे भाविक कोलाडिया ने भी इस्तीफा दे दिया है। भारतपे को कोलिडिया और शाश्वत नकरानी ने स्थापित किया था। इससे जून 2018 ग्रोवर भी जुड़ गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।