Swiggy layoff : मंदी के डर से कर्मचारियों की छंटनी करने वाली कंपनियों की लिस्ट में अब फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) भी शामिल हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Swiggy अपने 8 से 10 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में है। बता दें कि कंपनी के पास 6,000 कर्मचारियों का मजबूत वर्कफोर्स है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस छंटनी से कंपनी के प्रोडक्ट, इंजीनियरिंग और ऑपरेशन डिपार्टमेंट के कर्मचारी प्रभावित होंगे। बता दें कि स्विगी अपना आईपीओ लाने की प्लानिंग भी कर रहा है। कंपनी ने कहा है कि वह अपने आईपीओ से पहले ऑपरेशन में प्रॉफिटेबल होना चाहती है। कंपनी ने हाल के महीनों में टेक्नोलॉजी शेयरों के खराब प्रदर्शन के चलते आईपीओ के प्लान को टाल दिया था।
