शॉर्ट वीडियो बनाने वाली चाइनीज ऐप TikTok की पेरेंट कंपनी बाइटडांस (ByteDance) ने भारत की पूरी टीम को निकाल दिया है। इस टीम में 40 कर्मचारी थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी सभी 40 लोगों को मुआवजे में 9 महीने की सैलरी देगी। TikTok India के कर्मचारियों को बताया गया था कि 28 फरवरी को उनके काम का आखिरी दिन है। इस टीम में 40 लोग थे। इन लोगों को अगले 9 महीने की सैलरी मुआवजे के तौर पर दी जाएगी।
इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने ET को बताया कि कर्मचारियों को नौकरी खोजने का भी वक्त दिया गया था। लेकिन चाइनीज ऐप पर भारत सरकार की सख्ती के कारण अब दोबारा यह ऐप यहां शुरू नहीं हो पाएगा। लिहाजा कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है।
भारत में कब बैन हुआ था TikTok
भारत सरकार ने जून 2020 में TikTok पर बैन लगाया था। इसके बाद कर्मचारी दुबई और ब्राजील के मार्केट के लिए काम कर रहे थे। जब भारत में TikTok पर पाबंदी लगी थी तब यहां इसके यूजर्स की संख्या 20 करोड़ थे ।
एक अन्य सूत्र ने बताया, "पूरी टीम को इसकी जानकारी दे दी गई थी। वैसे भी हमें कुछ दिन पहले बता दिया गया था कि भारत में कारोबार बंद हो सकता है इसलिए नौकरी की तलाश करें। ज्यादातर लोगों को 3 महीने की सैलरी मुआवजे के तौर पर दी गई है।"
Layoffs.fyi के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में अब तक 323 टेक कंपनियों ने करीब 1,00,746 एंप्लॉयीज की छंटनी कर दी है। 2023 में गGoogle, Microsoft, Salesforce और Amazon जैसी कंपनियों ने सबसे ज्यादा छंटनी की है।
Google ने अपने कुल वर्क फोर्स का 6 प्रतिशत यानि 12,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वहीं Microsoft ने 10,000 कर्मचारियों को निकाल दिया है। Amazon ने लगभग 8,000 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।