शॉर्ट वीडियो बनाने वाली चाइनीज ऐप TikTok की पेरेंट कंपनी बाइटडांस (ByteDance) ने भारत की पूरी टीम को निकाल दिया है। इस टीम में 40 कर्मचारी थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी सभी 40 लोगों को मुआवजे में 9 महीने की सैलरी देगी। TikTok India के कर्मचारियों को बताया गया था कि 28 फरवरी को उनके काम का आखिरी दिन है। इस टीम में 40 लोग थे। इन लोगों को अगले 9 महीने की सैलरी मुआवजे के तौर पर दी जाएगी।
