Silicon Valley Bank crisis : स्टार्टअप्स के साथ बैठक करेंगे केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, सिलिकॉन वैली के डूबने के बीच सरकार की पहल

एक ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिलिकन वैली बैंक के बंद होने से दुनिया भर की स्टार्टअप कंपनियों को झटका लगा है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप कंपनियों के साथ बैठक इसलिए आयोजित की जा रही है ताकि यह समझा जा सके कि मोदी सरकार इस संकट में कैसे मदद कर सकती है

अपडेटेड Mar 12, 2023 पर 1:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिका के बड़े बैंकों में से एक सिलिकॉन वैली के डूबने से स्टार्टअप कंपनियों के लिए भी मुश्किल खड़ी हो गई है।

Silicon Valley Bank crisis : अमेरिका के बड़े बैंकों में से एक सिलिकॉन वैली के डूबने से स्टार्टअप कंपनियों के लिए भी मुश्किल खड़ी हो गई है। इस बीच केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर का बयान आया है। उन्होंने कहा कि वे स्टार्टअप के फाउंडर्स और सीईओ के साथ अगले हफ्ते बैठक करेंगे। इस बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि इस संकट के समय सरकार उनकी मदद कैसे कर सकती है। बता दें कि सिलिकॉन वैली बैंक को स्टार्टअप कंपनियों में निवेश के लिए जाना जाता है।

बता दें कि अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) को 10 मार्च को अमेरिकी रेगुलेटर्स ने बंद करने का आदेश दिया था। इसके साथ ही, बैंक की संपत्ति को जब्त कर लिया गया। यह 2008 के ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस के बाद अमेरिका का दूसरा बैंकिंग संकट है।

केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?


एक ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिलिकन वैली बैंक के बंद होने से दुनिया भर की स्टार्टअप कंपनियों को झटका लगा है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप कंपनियों के साथ बैठक इसलिए आयोजित की जा रही है ताकि यह समझा जा सके कि मोदी सरकार इस संकट में कैसे मदद कर सकती है।

भारतीय स्टार्टअप्स का पैसा अटका

अमेरिकी सरकार ने सिलिकॉन वैली बैंक से लेनदेन पर 13 मार्च तक के लिए रोक लगा दी है। ऐसे में भारतीय स्टार्टअप्स का पैसा बैंक में अटक गया है। SVB में 'YCombinator' बैक्ड करीब 60 भारतीय स्टार्टअप्स के अकाउंट हैं। ये स्टार्टअप SVB में पैसे रखना पसंद करते हैं। YCombinator के प्रेसिडेंट और CEO गैरी टैन ने कहा कि उनके पोर्टफोलियो में शामिल एक तिहाई स्टार्टअप्स के लिए अगले 30 दिन में कर्मचारियों को सैलरी देना आसान नहीं होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।