Get App

मुनाफे में पहुंची ब्रोकिंग स्टार्टअप Groww, FY23 में 277% बढ़ा कंपनी का रेवेन्यू

ब्रोकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज स्टार्टअप ग्रो (Groww) ने वित्त वर्ष 2023 में 448 करोड़ का प्रॉफिट (टैक्स के बाद) हासिल किया है। ऑपरेटिंग रेवेन्यू में जबरदस्त बढ़ोतरी की वजह से कंपनी को मुनाफा हासिल करने में मदद मिली। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 239 करोड़ का नुकसान हुआ था। खर्चों में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी को नुकसान झेलना पड़ा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2023 पर 5:17 PM
मुनाफे में पहुंची ब्रोकिंग स्टार्टअप Groww, FY23 में 277% बढ़ा कंपनी का रेवेन्यू
वित्त वर्ष 2023 में Groww के ब्रोकिंग बिजनेस का स्टैंडअलोन प्रॉफिट 73 करोड़ रुपये रहा।

ब्रोकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज स्टार्टअप ग्रो (Groww) ने वित्त वर्ष 2023 में 448 करोड़ का प्रॉफिट (टैक्स के बाद) हासिल किया है। ऑपरेटिंग रेवेन्यू में जबरदस्त बढ़ोतरी की वजह से कंपनी को मुनाफा हासिल करने में मदद मिली।

रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) के दस्तावेजों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू तकरीबन 266 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1,277 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 239 करोड़ का नुकसान हुआ था। खर्चों में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी को नुकसान झेलना पड़ा था।

वित्त वर्ष 2023 में ब्रोकिंग कंपनी का कुल खर्च 932 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 660 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2023 में ग्रो की टोटल इनकम तकरीबन 1,217 करोड़ रुपये थी। ग्रो पर नजर रखने वाले एक इंडस्ट्री एक्सपर्ट ने बताया, ' वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने जो खर्च किए थे, उसका फायदा वित्त वर्ष 2023 में देखने को मिला।'

वित्त वर्ष 2023 में ग्रो के ब्रोकिंग बिजनेस का स्टैंडअलोन प्रॉफिट 73 करोड़ रुपये था, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 6.8 करोड़ रुपये था। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इकरा (ICRA) ने 5 अक्टूबर, 2023 को भेजे अपने नोट में कहा था, 'पिछले साल कंपनी के आखिर में 40 लाख क्लाइंट्स थे, जिनकी संख्या बढ़कर 60 लाख हो गई है। इससे ग्रो को अपनी फाइनेंशियल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद मिली।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें