Get App

Ankiti Bose के सस्पेंशन के बाद नया CEO नियुक्त कर सकती है Zilingo, अकाउंटिंग जांच के घेरे में है स्टार्टअप

Zilingo के बोर्ड ने बोस की जगह पर किसी को नियुक्त करने के लिए अभी तक फैसला नहीं किया है, हालांकि एंटरिम लीडरशिप की नियुक्ति के विकल्प पर विचार किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 19, 2022 पर 2:57 PM
Ankiti Bose के सस्पेंशन के बाद नया CEO नियुक्त कर सकती है Zilingo, अकाउंटिंग जांच के घेरे में है स्टार्टअप
अंकिति बोस का मौजूदा निलंबन 5 मई तक जारी रहेगा। इसके चलते बोर्ड के रूप में उनके मौजूदा स्टेटस को स्पष्ट करने का दबाव है, क्योंकि वह कंपनी के दिशाहीन तरीके से आगे बढ़ने के लिए जिम्मेदार हैं

Zilingo : जिलिंगो का बोर्ड अंकिति बोस (Ankiti Bose) को सीईओ की पोस्ट से सस्पेंड करने के बाद अब उनकी जगह किसी और को लाने पर विचार कर रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि अकाउंटिंग से जुड़ी खामियों की जांच के बीच कंपनी की बेहतरी के लिए यह जरूरी हो गया है।

सूत्रों ने कहा कि बोस और खुद जिलिंगो के भविष्य के बारे में विचार करने के लिए डायरेक्टर्स हाल के दिनों में लगातार बातचीत कर रहे हैं। बोस का मौजूदा निलंबन 5 मई तक जारी रहेगा। इसके चलते बोर्ड के रूप में उनके मौजूदा स्टेटस को स्पष्ट करने का दबाव है, क्योंकि वह कंपनी के दिशाहीन तरीके से आगे बढ़ने के लिए जिम्मेदार हैं।

निजी जांच कंपनी क्रोल कर रही जिलिंगो के बहीखातों की जांच

सूत्रों ने कहा कि बोर्ड ने बोस की जगह पर किसी को नियुक्त करने के लिए अभी तक फैसला नहीं किया है, हालांकि एंटरिम लीडरशिप की नियुक्ति के विकल्प पर विचार किया गया है। निजी जांच कंपनी क्रोल (Kroll) जिलिंगो के बहीखातों की जांच कर रही है। यह जांच जल्द ही समाप्त हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें