Zomato ने फिर शुरू की Gold मेंबरशिप सर्विस, डिस्काउंट के साथ मिलेंगे ढेरों बेनेफिट्स

Gold सर्विस को तीन महीने के लिए 149 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर पेश किया गया है। जिन ग्राहकों ने कंपनी के प्रो प्लस नाम के पिछले लॉयल्टी प्रोग्राम को सब्सक्राइब किया था, उन्हें भी पहले तीन महीनों के लिए गोल्ड का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। प्रो प्लस सर्विस को 2021 में बंद कर दिया गया था

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 4:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगर आप ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने के लिए Zomato का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।

अगर आप ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने के लिए Zomato का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। Zomato ने अपने 'गोल्ड' लॉयल्टी प्रोग्राम को एक बार फिर शुरू किया है। इस सर्विस को तीन महीने के लिए 149 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर पेश किया गया है। इस सर्विस के तहत यूजर्स रेस्टोरेंट में खाने पर डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं। जिन ग्राहकों ने कंपनी के प्रो प्लस नाम के पिछले लॉयल्टी प्रोग्राम को सब्सक्राइब किया था, उन्हें भी पहले तीन महीनों के लिए गोल्ड का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। बता दें कि प्रो प्लस सर्विस को 2021 में बंद कर दिया गया था।

मेंबरशिप पर मिलेंगे ये फायदे

यह नई सर्विस पिछले कुछ वर्षों में Zomato की इस तरह की चौथी सर्विस है। 2021 में प्रो प्लस मेंबरशिप प्रोग्राम लॉन्च किया गया था। वहीं, 2020 में ज़ोमैटो ने प्रो सर्विस पेश किया था। इसके अलावा, जोमैटो ने गोल्ड मेंबरशिप प्रोग्राम भी पेश किया था। गोल्ड मेंबरशिप प्रोग्राम रेस्टोरेंट में डाइन-इन में डिस्काउंट पर फोकस्ड है। प्रो सर्विस में कुछ अतिरिक्त बेनिफिट मिलते हैं, जैसे इसमें प्रायोरिटी डिलीवरी और फूड ऑर्डर पर डिस्काउंट शामिल है। जुलाई में मनीकंट्रोल ने बताया था कि ज़ोमैटो अपने लॉयल्टी प्रोग्राम को डाइन-इन पर अधिक फोकस्ड बनाने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद फूडटेक प्लेटफॉर्म ने प्रो प्लस को बंद कर दिया।


बता दें कि ज़ोमैटो ने अपनी 10 मिनट में फूड डिलीवरी की सर्विस को भी बंद कर दिया है। 2019 में गुरुग्राम स्थित इस कंपनी को अपने इन्फिनिटी डाइनिंग प्रोग्राम पर रोक लगाना पड़ा, क्योंकि पूरे भारत के रेस्टोरेंट्स ने इसका विरोध किया था। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, गोवा, पुणे, गुड़गांव और वडोदरा में 2,000 से अधिक रेस्टोरेंट्स ने #Logout कैंपेन के तहत Zomato, EazyDiner, Nearbuy, MagicPin और Gourmet Passport सहित प्लेटफार्मों से बाहर निकल गए थे। इनका कहना था कि एग्रीगेटर्स द्वारा दिए जाने वाले डिस्काउंट और टेबल रिजर्वेशन सर्विसेज से उनके बिजनेस मॉडल को नुकसान पहुंच रहा है। अगस्त में ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा कि कंपनी के लॉयल्टी प्रोग्राम में कुल 18 लाख यूजर थे। यह कोविड से पहले अक्टूबर 2019 में 14 लाख से 4 लाख अधिक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।