अगर आप ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने के लिए Zomato का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। Zomato ने अपने 'गोल्ड' लॉयल्टी प्रोग्राम को एक बार फिर शुरू किया है। इस सर्विस को तीन महीने के लिए 149 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर पेश किया गया है। इस सर्विस के तहत यूजर्स रेस्टोरेंट में खाने पर डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं। जिन ग्राहकों ने कंपनी के प्रो प्लस नाम के पिछले लॉयल्टी प्रोग्राम को सब्सक्राइब किया था, उन्हें भी पहले तीन महीनों के लिए गोल्ड का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। बता दें कि प्रो प्लस सर्विस को 2021 में बंद कर दिया गया था।
