Get App

Zomato के CEO दीपिंदर गोयल ने Blinkit में अपने पर्सनल स्टेक टाइगर ग्लोबल को बेचे

Zomato ने अगले 1-2 सालों में स्टार्टअप्स में लगाने के लिए 1 बिलियन डॉलर अलग रखे हैं, जिसमें क्विक कॉमर्स स्पेस पर ज्यादा ध्यान दिया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2022 पर 3:09 PM
Zomato के CEO दीपिंदर गोयल ने Blinkit में अपने पर्सनल स्टेक टाइगर ग्लोबल को बेचे
Zomato के CEO दीपिंदर गोयल

Zomato के फाउंडर और CEO दीपिंदर गोयल ने ऑनलाइन किराना डिलीवरी फर्म Blinkit में अपनी निजी हिस्सेदारी (Personal stake) न्यूयॉर्क स्थित हेज फंड टाइगर ग्लोबल को बेच दी है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब ब्लिंकिट फूड डिलीवरी स्टार्ट-अप से 500 मिलियन डॉलर जुटाना चाहता है।

टाइगर ग्लोबल की सिंगापुर की लेखा और कॉर्पोरेट नियामक प्राधिकरण (Accounting and Corporate Regulatory Authority) के साथ फाइलिंग के हवाले से डील स्ट्रीट एशिया की तरफ से सबसे पहले इसकी जानकारी दी गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, ब्लिंकिट में गोयल ने 2015 में पहला निवेश किया था और ब्लिंकिट के अंतिम फंडरेज के 67.48 डॉलर के शेयर प्राइस को मानते हुए, गोयल के इस डील के जरिए 2.86 मिलियन डॉलर कमाने की उम्मीद है।

Zomato ने टाइगर ग्लोबल के साथ ब्लिंकिट (जो पहले Grofers था), उसमें एक अरब डॉलर से ज्यादा की वैल्यूएशन पर 120 मिलियन डॉलर का निवेश करने के लिए साइन अप करने के छह महीने बाद यह सौदा किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें