मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोमैटो (Zomato) ने B2B लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप शिपरॉकेट (Shiprocket) को खरीदने के लिए ऑफर दिया है। हालांकि, ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का मानना है कि इस डील की संभावना नहीं है। ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक को 'बाय' रेटिंग दी है और उसे इसकी कीमतों में 32 पर्सेंट बढ़ोतरी की संभावना है।
