Get App

Zoom 1300 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी, CEO एरिक युआन ने अपनी सैलरी में 98% कटौती का ऐलान किया

Zoom की वेबसाइट पर पोस्ट एक ब्लॉग के जरिए कंपनी के CEO ने छंटनी की जानकारी दी है। CEO एरिक युआन (Eric Yuan) ने ब्लॉग में लिखा है कि महामारी के बाद पूरी दुनिया एडजस्ट होने की कोशिश कर रही है। कंपनी को भी ग्लोबल इकोनॉमी की अनिश्चितताओं और कस्टमर्स पर मंदी के असर से निपटना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2023 पर 12:36 AM
Zoom 1300 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी, CEO एरिक युआन ने अपनी सैलरी में 98% कटौती का ऐलान किया
पिछले कुछ समय से स्टार्टअप्स और टेक कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है

Zoom ने अपने 1300 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। यह कंपनी के कुल वर्कफोर्स का करीब 15% है। पिछले कुछ महीनों में दुनिया भर की कई स्टार्टअप और टेक कंपनियों ने छंटनी की है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट ब्लॉग के जरिए छंटनी की जानकारी दी है। मंगलवार को नैस्डेक पर Zoom के शेयरों में 8% की तेजी आई है।

कंपनी के CEO एरिक युआन (Eric Yuan) ने ब्लॉग में लिखा है कि महामारी के बाद पूरी दुनिया एडजस्ट होने की कोशिश कर रही है। कंपनी को भी ग्लोबल इकोनॉमी की अनिश्चितताओं और कस्टमर्स पर मंदी के असर से निपटना होगा।

कोरोनावायरस संक्रमण के कारण जब पूरी दुनिया घरों में कैद थी तब Zoom का बिजनेस अपने पीक पर था। ऑफिस हो या दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ बातचीत, Zoom का खूब इस्तेमाल हो रहा था।

युआन ने ये भी लिखा, "हम लगातार काम कर रहे हैं ताकि Zoom को इसके कस्टमर्स और यूजर्स के लिए बेहतर बनाया जा सके। लेकिन हमसे भी गलतियां होती हैं।" उन्होंने आगे लिखा है, "हमने अपनी टीम की समीक्षा की इसलिए ज्यादा वक्त नहीं लिया। हम ये देख रहे हैं कि कारोबार को कैसे सस्टेनबल बनाया जा सके।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें