Get App

Steelbird तमिलनाडु में लगाएगी नया प्लांट, 250 करोड़ रुपये के निवेश का है प्लान

Steelbird का 250 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने का प्लान है। कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता बढ़ाने पर फोकस कर रही है। कंपनी के फिलहाल बद्दी (हिमाचल प्रदेश) और नोएडा में चार-चार प्लांट हैं

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 22, 2023 पर 2:51 PM
Steelbird तमिलनाडु में लगाएगी नया प्लांट, 250 करोड़ रुपये के निवेश का है प्लान
स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया तमिलनाडु के होसुर में एक नया मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने की तैयारी में है।

लीडिंग हेलमेट कंपनी स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया (Steelbird Hi-tech India) तमिलनाडु के होसुर में एक नया मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने की तैयारी में है। इसके तहत 250 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने का प्लान है। कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता बढ़ाने पर फोकस कर रही है। कंपनी के फिलहाल बद्दी (हिमाचल प्रदेश) और नोएडा में चार-चार प्लांट हैं। कंपनी का लक्ष्य दो साल के समय में होसुर प्लांट से हर दिन 20,000 से अधिक यूनिट्स का उत्पादन हासिल करने का है।

स्टीलबर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर का बयान

स्टीलबर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कपूर ने कहा, "हम यह प्लांट दक्षिण भारत के कई OEM (ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) की मांग को पूरा करने के लिए लगाना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती चरण में हम इस परियोजना में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। दो साल में इस प्लांट में कुल 250 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।’’ कपूर ने कहा कि इस प्लांट के अगले दो साल में चालू होने की उम्मीद है। कारखाने के लिए जमीन अधिग्रहण का काम अंतिम चरण में है।

मैन्युफैक्चरिंग कैपिसिटी बढ़ा रही है कंपनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें