Paytm Payments Bank: सुरिंदर चावला बने नए MD और CEO, 3 साल के लिए हुई है नियुक्ति

Paytm Payments Bank ने एक बयान में कहा कि चावला को HDFC बैंक, RBL बैंक, ABN Amro बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में 28 साल से अधिक का अनुभव है। यह नियुक्ति पेटीएम पेमेंट बैंक के लीडरशिप टीम को मजबूत करने और टेक्नोलॉजी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए की गई है

अपडेटेड Jan 08, 2023 पर 10:11 PM
Story continues below Advertisement
पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) ने सुरिंदर चावला को पेटीएम पेमेंट बैंक (PPBL) के नए MD और CEO के रूप में नियुक्त किया है।

Paytm Payments Bank: पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) ने सुरिंदर चावला को पेटीएम पेमेंट बैंक (PPBL) के नए MD और CEO के रूप में नियुक्त किया है। कंपनी ने आज रविवार को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इस नियुक्ति को 3 साल के लिए मंजूरी दी गई है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि चावला को HDFC बैंक, RBL बैंक, ABN Amro बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में 28 साल से अधिक का अनुभव है। पेटीएम ने यह भी कहा कि यह नियुक्ति पेटीएम पेमेंट बैंक के लीडरशिप टीम को मजबूत करने, टेक्नोलॉजी क्षमताओं को बढ़ाने और देश में फाइनेंशियल इनक्लुजन के हिस्से के रूप की गई है।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक बोर्ड के अध्यक्ष ने क्या कहा?

पेटीएम पेमेंट्स बैंक बोर्ड के अध्यक्ष विजय शेखर शर्मा ने नियुक्ति की मंजूरी पर टिप्पणी करते हुए कहा, "मुझे पेटीएम पेमेंट्स बैंक में सुरिंदर का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, ताकि फाइनेंशियल इनक्लुजन को मजबूत करने और भारत में एक बेहतर मोबाइल-फर्स्ट बैंकिंग एक्सपीरियंस प्रदान करने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाया जा सके। बैंकिंग में उनका समृद्ध अनुभव और भारतीय वित्तीय परिदृश्य की गहरी समझ पेटीएम पेमेंट्स बैंक के मिशन को और सशक्त बनाने के लिए जरूरी है।


नियुक्ति पर सुरिंदर चावला का बयान

अपनी नियुक्ति पर चावला ने कहा, "हम अपने सभी ग्राहकों को कंप्लायंस और ऑपरेशनल एक्सीलेंस के उच्चतम मानकों के साथ एक्सेसेबल, कन्विनिएंट बैंकिंग ऑप्शन प्रदान करने की अपनी यात्रा जारी रखेंगे। मैं बड़े पैमाने पर फाइनेंशियल इनक्लुजन के हमारे साझा मिशन में योगदान करने के लिए उत्साहित हूं।" बता दें कि पेटीएम से पहले चावला RBL बैंक के हेड - ब्रांच बैंकिंग के रूप में काम कर रहे थे। इस दौरान उनका फोकस CASA बेस, फीस रेवेन्यू और चैनलों में क्रॉस-सेलिंग का विस्तार करने पर था। कंपनी के बयान के अनुसार वे मेरिट लिस्टेड चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।