Get App

Tamil Nadu GIM : 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने का लक्ष्य, पीयूष गोयल ने केंद्र-राज्य साझेदारी पर दिया जोर

Tamil Nadu GIM 2024 : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुझे खुशी है कि तमिलनाडु ने 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने का लक्ष्य रखा है। मंत्री ने प्रोजेक्ट्स और डेवलपमेंट में तेजी के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच पार्टनरशिप मॉडल की वकालत की

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 07, 2024 पर 8:19 PM
Tamil Nadu GIM : 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने का लक्ष्य, पीयूष गोयल ने केंद्र-राज्य साझेदारी पर दिया जोर
तमिलनाडु में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए दो दिनों की ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट 2024 का आयोजन किया गया है

Tamil Nadu GIM 2024 : तमिलनाडु में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए दो दिनों की ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट 2024 का आयोजन किया गया है, जिसकी शुरुआत आज 7 जनवरी से हो गई है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुझे खुशी है कि तमिलनाडु ने 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने का लक्ष्य रखा है। मंत्री ने प्रोजेक्ट्स और डेवलपमेंट में तेजी के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच पार्टनरशिप मॉडल की वकालत की।

गोयल ने क्या कहा?

गोयल ने दो दिन के GIM के तीसरे एडिशन को संबोधित करते हुए कहा, "उनका हर साल 18 फीसदी की ग्रोथ का महत्वाकांक्षी लक्ष्य है। यही वह चीज है जो लोगों, इंडस्ट्रिलाइजेशन और नए काम के अवसरों को आगे बढ़ाएगी। यह युवा पीढ़ी को बड़े लक्ष्यों के लिए प्रेरित करेगी।"

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के बीच पार्टनरशिप मॉडल को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा, "सहयोग की यह भावना और सहयोग के साथ-साथ राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगी, जिससे आर्थिक विकास में तेजी आएगी।"  गोयल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तमिलनाडु में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें