TCS छोड़ने से पहले राजेश गोपीनाथन ने लिखा इमोनेशनल मेल, कहा-टीसीएस के सबसे अच्छे दिन आने वाले हैं

गापीनाथन 31 मई को कंपनी के सीईओ का पद छोड़ देंगे। वह छह साल तक इस पद पर रहे। 29 मई को भेजे मेल में उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 10.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। कंपंनी ने डिविडेंड्स और शेयर बायबैक के जरिए इनवेस्टर्स को 27.3 अरब डॉलर लौटाए

अपडेटेड May 30, 2023 पर 3:01 PM
Story continues below Advertisement
Rajesh Gopinathan ने टीसीएस की बड़ी उपलब्धि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा है कि उनके कार्यकाल में टीसीएस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 74 अरब डॉलर से बढ़कर 143 अरब डॉलर हो गया।

TCS के निवर्तमान सीईओ राजेश गोपीनाथन (Rajesh Gopinathan) ने एप्लॉयीज को एक इमोशनल मेल भेजा है। गापीनाथन 31 मई को कंपनी के सीईओ का पद छोड़ देंगे। वह छह साल तक इस पद पर रहे। 29 मई को भेजे मेल में उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 10.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। कंपंनी ने डिविडेंड्स और शेयर बायबैक के जरिए इनवेस्टर्स को 27.3 अरब डॉलर लौटाए।

गोपीनाथन ने मार्च में इस्तीफे का ऐलान किया था

इस साल मार्च में गोपीनाथन के अचानक इस्तीफे की खबर ने कंपनी के शेयरहोल्डर्स को भी चौंका दिया था। देश की इस सबसे बड़ी आईटी कंपनी के 55 साल के इतिहास में सिर्फ 4 सीईओ रहे हैं। इनमें FC Kohli, S Ramadorai, N Chandrakseharan और आखिर में गोपीनाथन शामिल हैं। गोपीनाथन ऐसे वक्त टीसीएस से विदा हो रहे हैं, जब आईटी कंपनियों के लिए कई मुश्किलें हैं। पिछले कुछ समय से आईटी सर्विसेंज की डिमांड में सुस्ती देखने को मिली है।


टीसीएस में 22 साल बिताए

गोपीनाथन ने कंपनी में बिताए अपने 22 साल के बारे में भी लिखा है। उन्होंने कहा कि कंपनी के सबसे अच्छे दिन आगे आने वाले हैं। अब कंपनी की बागडोर के कृतिवासन के हाथ में होगी। वह 1 जून को सीईओ का पद संभाल लेंगे। टीसीएस इंडिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है। यह टाटा समूह की सबसे बड़ी कंपनी है। गोपीनाथन ने इस साल मार्च में अपने इस्तीफे का ऐलान किया था। उनके इस फैसले पर लोगों ने हैरानी जताई थी।

नए बॉस को दी शुभकामनाएं

गोपीनाथन ने लिखा है, "मैं कृति को शुभकामनाएं देता हूं। वह कंपनी की बागडोर संभालने जा रहे हैं। वह 50 अरब डॉलर के रेवेन्यू के लक्ष्य के लिए काम करेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि आगे टीसीएस के सबसे अच्छे दिन आने वाले हैं। मैं बाहर से आप सभी की लगातार सफलता की खुशियां मनाउंगा।" उन्होंने अपने मेल में कहा है कि उन लोगों ने इंडस्ट्री के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस के लिए गोल्ड स्टैंडर्ड तय किए हैं। ऑपरेशन से जुड़ी मुश्किलों, स्ट्रेटेजिक ट्रांसफॉर्मेशन, इनोवेशन और प्रॉफिटेबल ग्रोथ पर फोकस बनाए रखने की वजह से टीसीएस का रेवेन्यू मार्च 2017 में 17.5 अरब डॉलर से बढ़कर मार्च 2023 में 27.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

टीसीएस के मार्केट कैप में बड़ा इजाफा

टीसीएस की एक बड़ी उपलब्धि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा है कि उनके कार्यकाल में टीसीएस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 74 अरब डॉलर से बढ़कर 143 अरब डॉलर हो गया। उन्होंने लिखा है कि इस हफ्ते टीसीएस में मेरा दो दशक का सफर खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा है, "मैं 31 मई को कंपनी के सीईओ और एमडी की जिम्मेदारी छोड़ दूंगा। पिछले छह साल में कंपनी का नेतृत्व करना मेरे लिए बड़ी बात रही। यह हम सभी की शानदार ग्रोथ और ट्रांसफॉर्मेशन का भी समय था।"

पूर्व बॉस के प्रति जताया आभार

गोपीनाथन ने मेल के आखिर में कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा है कि पिछले कई वर्षों से उनका मार्गदर्शन मिलता रहा। टीसीएस के बॉस के रूप में अपने छह साल के कार्यकाल के बारे में उन्होंने कहा है कि मैंने कोहली, राम और चंदा की शानदार विरासत को आगे बढ़ाया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।