Tesla Layoff : इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली दिग्गज कंपनी टेस्ला छंटनी की तैयारी में है। कंपनी अपने ग्लोबल वर्कफोर्स में से 10 फीसदी से अधिक कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। अमेरिकी न्यूज वेबसाइट Electrek ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड में मंदी से जूझ रही है, जिसके चलते जल्द ही छंटनी का निर्णय लिया जा सकता है। बाजार मूल्य के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमेकर की लेटेस्ट एनुअल रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2023 तक ग्लोबल लेवल पर 140,473 कर्मचारी थे। कंपनी की इस छंटनी से लगभग 15000 कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।